फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB/RRC Group D Recruitment 2021: ग्रुप D भर्ती के लिए किया है आवेदन, तो जान लें इसमें पूछे जाएंगे किस डिफिकल्टी लेवल के प्रश्न

सार

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए रेलवे जल्द ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इस भर्ती के लिए रेलवे ने मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
rrb group d - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTPC भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने के बाद रेलवे अब जल्द ही ग्रुप D भर्ती के लिए भी परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकता है। गौरतलब है कि रेलवे ने ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे, लेकिन इस भर्ती के लिए अभी तक परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है। आवेदन किए हुए दो साल से भी अधिक का समय बीत जाने की वजह से अभ्यर्थी जल्द से जल्द इस परीक्षा को आयोजित किए जाने की मांग कर रहे हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, इसलिए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस भर्ती के लिए रेलवे विभिन्न चरणों मे परीक्षा का आयोजन कर सकता है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE Course- Subscribe Now की मदद ले सकते हैं।

किन विषयों से पूछे जाते हैं प्रश्न :

इस भर्ती के लिए होने वाली कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा (CBT) में अभ्यर्थियों से सामान्य विज्ञान, मैथ्स, सामान्य सचेतना एवं रिजनिंग तथा सामान्य ज्ञान सेक्शन से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसके लिए उन्हें 90 मिनट का समय दिया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य विज्ञान सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न, मैथ्स सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न, सामान्य सचेतना एवं रीजनिंग सेक्शन से 30 अंक के 30 प्रश्न तथा करेंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान सेक्शन से 20 अंक के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। 

विज्ञापन

अपने आने वाले RRB ग्रुप डी परीक्षा के लिए आप कितना तैयार हैं? यहाँ देखें 

क्या होगा प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल :

इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान सेक्शन से पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है कि इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और लाइफ साइंस के टॉपिक्स से दसवीं के स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य विज्ञान सेक्शन को छोड़कर बाकी विषयों के सिलेबस की जानकारी तो दी गई है, लेकिन इनमें पूछे जाने वाले प्रश्नों के डिफिकल्टी लेवल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि इस भर्ती के लिए दसवीं पास अभ्यर्थियों से आवेदन मांगा गया था, इसलिए बाकी विषयों में भी सिलेबस के मुताबिक दसवीं के स्तर के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना में सिलेबस देखकर उसी हिसाब से इस परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए।

कैसे करें तैयारी :

अगर आपका सपना सरकारी नौकरी करने का है और आप इसके लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको आज ही सफलता द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे ग्रुप D, UP SI, SSC GD समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दें और भी मजबूती।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें