भारतीय रेलवे देश में सबसे ज्यादा सरकारी नौकरियां देने वाली संस्था के तौर पर जानी जाती है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण रेलवे द्वारा आयोजित की जा रही ग्रुप D भर्ती है। रेलवे ने इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में नोटिफिकेशन जारी किया था और इसके जरिए कुल 1.03 लाख पदों पर भर्तियां की जानी हैं। रिक्तियों की संख्या के हिसाब से यह दुनिया की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है। हालांकि, अभी तक इस भर्ती के लिए पहले चरण की भी परीक्षा नहीं होने से अभ्यर्थी काफी निराश हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और इन अभ्यर्थियों को इस भर्ती से काफी उम्मीद है। अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। आप फ्री कोर्सेस से यहां क्लिक करके Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now जुड़ सकते हैं।
पूछे जाएंगे किस क्लास के प्रश्न
इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली CBT के सामान्य ज्ञान सेक्शन में अभ्यर्थियों से फिजिक्स, केमिस्ट्री और लाइफ साइंस के टॉपिक्स से 10वीं के स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिसूचना में सामान्य विज्ञान सेक्शन को छोड़कर बाकी विषयों के सिलेबस की जानकारी तो दी गई है, लेकिन इनमें पूछे जाने वाले प्रश्नों के डिफिकल्टी लेवल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, इस भर्ती के लिए 10वीं पास अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे, इसलिए बाकी विषयों में भी सिलेबस के मुताबिक 10वीं के स्तर के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना में सिलेबस देखकर उसी हिसाब से इस परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए।
कैसे करें सरकारी नौकरी के लिए तैयारी