फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB/RRC Group D Exam 2021: ग्रुप D परीक्षा की तारीखो का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को लग सकता है झटका, अगर हुआ ऐसा तो और भी आगे बढ़ सकती है परीक्षा की तारीख

सार

रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे गए थे, लेकिन अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं हुई है।
विज्ञापन
Safalta.com/ RRB NTPC Exam 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे देश में परिवहन का सबसे बड़ा साधन है और प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग इससे सफर करते हैं। देश भर के लोगों की जरूरत पूरी करने वाला रेलवे नौकरी देने के मामले में भी अव्वल माना जाता है। रेलवे के जरिए हर साल लाखों युवाओं को रोजगार मिलता है और इसका सबस बड़ा उदाहरण ग्रुप D भर्ती है। रेलवे ने ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जो कि सीटों की संख्या के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है। हालांकि सीटों की इतनी संख्या होने के बावजूद भी इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी खुश नहीं हैं। दरअसल रेलवे ने इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे, लेकिन ढाई साल से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद इस भर्ती के लिए अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं कि गई है। अभ्यर्थी रेलवे से जल्द से जल्द इस परीक्षा को करवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन रेलवे ने इस संबंध में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन


अगर ऐसा हुआ तो करना पड़ सकते है लंबा इंतजार :
अगर रेलवे ग्रुप D के पहले चरण की परीक्षा के पहले NTPC भर्ती के लिए दुसरे चरण की परीक्षा आयोजित करती है, तो ऐसे में अभ्यर्थियों का इंतजार और भी बढ़ सकता है। दरअसल NTPC भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा 31 जुलाई को समाप्त हो गई थी। इस परीक्षा के समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि अब जल्द ही ग्रुप D भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा होगी। लेकिन, इसके लिए अभी तक कोई सूचना नहीं जारी होने से अभ्यर्थियों को यह चिंता होने लगी है कि कहीं रेलवे पहले NTPC भर्ती के लिए दूसरे चरण की परीक्षा न आयोजित करने लग जाए। 

अब तक क्यूँ नहीं हो सकी है परीक्षा :
इस भर्ती के आयोजन के लिए पहले एजेंसी नहीं मिलने की वजह से देर हो रही थी। बाद में जब एजेंसी का चयन हुआ तो उस समय तक देश में कोरोना महामारी ने दस्तक दे दी थी। कोरोना महामारी के पहले लहर के बीतने के बाद यह परीक्षा अप्रैल से जून के महीने में करवाने की घोषणा की गई थी। लेकिन, इस समय तक देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर आ गई और फिर से परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी।
विज्ञापन


क्या है लेटेस्ट अपडेट :
इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। हालांकि रेलवे ने अभी तक इस परीक्षा के साथ NTPC भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा को लेकर भी कोई अपडेट नहीं जारी किया है। इसलिए कौन सी परीक्षा पहले होगी, अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारी के लिए RRB/RRC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप रेलवे की विभिन्न भर्तियों या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसे किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें