फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC Notification: 12वीं पास, ग्रेजुएट्स के लिए रेलवे में भर्ती; 11558 पदों पर 14 सितंबर से करें आवेदन

Mon, 09 Sep 2024 02:40 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB NTPC Registration Date: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी के 11 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बोर्ड स्नातक के कुल 8,113 और पूर्वस्नातक के कुल 3,445 पदों पर भर्ती करने वाला है।
 
विज्ञापन
RRB NTPC Notification - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB NTPC Notification: रेलवे भर्ती बोर्ड ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (RRB NTPC) के विभिन्न पदों पर भर्ती अधिसूचित की है। इस भर्ती के तहत रेलवे में कुल 11,558 रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्ती बोर्ड के विज्ञापन संख्या CEN 05/2024 के तहत स्नातक के कुल 8,113 और विज्ञापन संख्या CEN 06/2024 के तहत पूर्वस्नातक के कुल 3,445, यानी कुल मिलाकर 11,558 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 14 सिंतबर, 2024 से शुरू होगी।

विज्ञापन

नोट करें पंजीकरण शुरू होने की तिथि

रोजगार समाचर के अंक संख्या 23 में प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार, स्नातक स्तर की भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 14 सितंबर, 2024 को शुर होगी और 13 अक्तूबर, 2024 रात्रि 23.59 बजे समाप्त हो जाएगी। वहीं, पूर्वस्नातक यानी अंडर ग्रेजुएट स्तर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 21 सितंबर, 2024 को शुरू होगी। उम्मीदवार इसके लिए 20 अक्तूबर, 2024 रात्रि 23.59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
घटना स्नातक स्तर  पूर्वस्नातक स्तर (अंडरग्रेजुएट)
पंजीकरण शुरू 14 सितंबर, 2024 21 सितंबर, 2024
पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर, 2024 रात्रि 23.59 बजे 20 अक्तूबर, 2024 रात्रि 23.59 बजे

RRB NTPC Application Fee: आवेदन शुल्क 

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इस शुल्क में से, सीबीटी में उपस्थित होने पर, बैंक शुल्क काटकर 400 रुपये की धनराशि वापस कर दी जाएगी। वहीं, एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या ईबीसी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जोकि सीबीटी में उपस्थित होने पर (250 रुपये) लौटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

RRB NTPC Vacancy And Salary Details: रिक्ति और सैलरी का विवरण

स्नातक स्तर
पद का नाम प्रारंभिक वेतन रिक्तियों की संख्या
मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक 35,400 1736
स्टेशन मास्टर 35,400 994
मालगाड़ी प्रबंधक 29,200 3,144
कनिष्ठ खाता सहायक सह टंकक 29,200 1,507
वरिष्ठ लिपिक सह टंकक 29,200 732
कुल रिक्तियां 8,113
पूर्वस्नातक अंडरग्रेजुएट स्तर
वाणिज्यिक सह टिकट लिपिक 21,700 2,022
लेखा लिपिक सह टंकक 19,900 361
कनिष्ठ लिपिक सह टंकक 19,900 990
रेलगाड़ी लिपिक 19,900 72
कुल रिक्तियां 3,445

आरआरबी एनटीपीसी 2024 के लिए आवेदन पत्र rrbapply.gov.in. पर ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। विस्तृत अधिसूचना बोर्ड द्वारा जल्द ही जारी करने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, इन गैर-तकनीकी पदों के लिए एक ऑफलाइन अधिसूचना रोजगार समाचार में जारी की गई है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें