रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्ती के सातवें चरण की परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा की जा चुकी है और अब अभ्यर्थियों को उनका एग्जाम डेट और सिटी डिटेल्स भी उपलब्ध करा दी गई हैं। गौरतलब है कि इसके लिए परीक्षा का आयोजन 23, 24, 26 और 31 जुलाई 2021 को होना है। अगर आप भी इस भर्ती के लिए इन बचे हुए दिनों में रिवीजन करना चाहते हैं या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आपको सफलता के फ्री कोर्स को जरूर ज्वॉइन करना चाहिए।
अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड तो उनकी परीक्षा से 4 दिन पहले ही जारी होगा। लेकिन, अभ्यर्थी अभी अपने परीक्षा का शहर तथा परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इन सब चीजों को चेक करने के लिए उस RRB की वेबसाइट पर जाना होगा, जिस RRB से उन्होंने आवेदन किया है। संबंधित वेबसाइट से अपनी परीक्षा की तारीख और शहर देखने के बाद अभ्यर्थी उसी वेबसाइट के जरिये परीक्षा से 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा सेंटर पर जाने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान :
परीक्षा सेंटर पर जाने से पहले आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और साथ ही साथ अपना एक वैलिड आईडी प्रूफ और पासपोर्ट साइज फ़ोटो भी अपने साथ जरूर रखें। परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए आप अपने रिपोर्टिंग टाइम से कुछ समय पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुँच जाये। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखना वर्जित है, इसलिए आप भूल कर भी इन्हें अपने साथ ना ले जाये।
एक बार परीक्षा केंद्र के अंदर जाने के बाद आप वहाँ पर मौजूद परीक्षा कर्मियों की बातों को ध्यान से सुने और उनके द्वारा दिये जाने वाले निर्देशों का पालन करें। अगर परीक्षा से पहले या परीक्षा के दौरान आपको लगता है कि आपका कंप्यूटर ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो आप खुद से कंप्यूटर के साथ कुछ भी छेड़छाड़ मत कीजिये और तुरंत वहाँ मौजूद परीक्षा कर्मियों को सूचित करें। वे आपकी सभी समस्याओं का तुरंत समाधान करेंगे।
अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, SSC GD, AFCAT समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री क्लास चलाया जा रहा है। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।