रेलवे भर्ती बोर्ड, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी-आरआरबी एनटीपीसी 2019 की परीक्षा कुछ समय पहले आयोजित की गई थी। अब बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी उत्तर कुंजी 2019 आज यानी 16 अगस्त, 2021 को जारी करने जा रहा है। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक उत्तर कुंजी सोमवार को रात 8 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आरआरबी ने यह भी सूचित किया है कि अभ्यर्थी 23 अगस्त तक आरआरबी एनटीपीसी उत्तर कुंजी 2019 पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। यह कैसे करना है, इसका विवरण बाद में जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को
| आरआरबी की वेबसाइट का नाम | सीधा लिंक |
| आरआरबी अहमदाबाद | rrbahmedabad.gov.in |
| आरआरबी अजमेर | rrbajmer.gov.in |
| आरआरबी इलाहाबाद | rrbald.gov.in |
| आरआरबी बैंगलोर | rrbbnc.gov.in |
| आरआरबी भोपाल | rrbbhopal.gov.in |
| आरआरबी भुवनेश्वर | rrbbbs.gov.in |
| आरआरबी चंडीगढ़ | rrbcdg.gov.in |
| आरआरबी चेन्नई | rrbchennai.gov.in |
| आरआरबी बिलासपुर | rrbbilaspur.gov.in |
| आरआरबी मालदा | rrbmalda.gov.in |
| आरआरबी गुवाहाटी | |
| आरआरबी जम्मू | rrbjammu.nic.in |
| आरआरबी कोलकाता | rrbkolkata.gov.in |
| आरआरबी मुंबई | rrbmumbai.gov.in |
| आरआरबी मुजफ्फरपुर | rrbmuzaffarpur.gov.in |
| आरआरबी पटना | rrbpatna.gov.in |
| आरआरबी रांची | rrbranchi.gov.in |
| आरआरबी सिकंदराबा | rrbsecunderabad.nic.in |
| आरआरबी सिलीगुड़ी | rrbsiliguri.gov.in |
| आरआरबी त्रिवेंद्रमपुरम | rrbthiruvananthapuram.gov.in |
| आरआरबी गोरखपुर | साइट बंद |
ये आरआरबी की सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों के लिंक हैं। आरआरबी एनटीपीसी उत्तर कुंजी 2019 जारी होने के बाद, अभ्यर्थी इनमें से किसी भी वेबसाइट पर अपनी उत्तर कुंजी देख सकेंगे। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद आगे के निर्देश दिए जाएंगे। आरआरबी एनटीपीसी 2019 परीक्षा सात चरणों में आयोजित की गई थी। यह 31 जुलाई, 2021 को समाप्त हो गई थी। आरआरबी द्वारा इस भर्ती परीक्षा के लिए 35,000 रिक्तियां निकालीं गईं थीं। हाल ही में, बोर्ड ने सीबीटी 1 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2019 शुल्क वापसी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।