फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआरबी एनटीपीसी 2021: सीबीटी एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 15 Jul 2021 03:01 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

सार

  • रेलवे भर्ती बोर्ड ने सातवें चरण के पहले स्टेज के सीबीटी एनटीपीसी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
आरआरबी एनटीपीसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती बोर्ड ने सातवें चरण के पहले स्टेज के सीबीटी एनटीपीसी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  https://rrbbbs.gov.in/ है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-LIVE: इसरो ने निकालीं हैं बंपर भर्तियां, 19 जुलाई तक करें आवेदन
विज्ञापन


23 जुलाई से शुरू होगी परीक्षा
आपको बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी 7वें चरण की परीक्षा 23 जुलाई से शुरू होगी। इस बार 2.78 लाख अभ्यर्थी यह परीक्षा देंगे जो कि 76 शहरों के 260 केंद्रों पर आयोजित होगी। अभ्यर्थी लॉग इन करके अपना ई-कॉल लैटर, एग्जाम सिटी और डेट चेक कर लें। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए और नीचे बताए गए चरणों के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
-सबसे पहले आरआरबी एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आरआरबी एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट //rrbbbs.gov.in/ है।
-यहां होम पेज पर ही आपको प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से लॉग इन करना होगा।
-इसके बाद उनका प्रवेश पत्र खुल जाएगा जिसे वे डाउनलोड कर सकते हैं।
-अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र प्रिंट भी कर सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें