RRB Group D Score Card Released: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से मंगलवार, 27 दिसंबर, 2022 को आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के परिणाम के स्कोर कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से अपने ग्रुप डी स्कोर कार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
सीईएन आरआरसी 01/2019 के खिलाफ सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में पदों के लिए आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्तूबर तक चरणों में आयोजित की गई थी। परिणाम 23 दिसंबर को घोषित किया गया था और शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए उपस्थित होना होगा।
RRB Group D स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के चरण
-
उम्मीदवार सबसे पहले आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
-
ग्रुप डी पदों के लिए 'वेबलिंक टू व्यू स्कोर-कार्ड' पर क्लिक करें।
-
पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।
-
आरआरबी ग्रुप डी स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।