फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी: इस सूबे में सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

Sat, 28 Aug 2021 09:08 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

राजस्थान सरकार की ओर से बीते माह सांख्यिकी अधिकारी और संगणक के पदों पर भर्ती शुरू करने की मंजूरी मिलने के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी), अजमेर ने सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर भर्तियां निकालीं हैं।
विज्ञापन
राज्य लोक सेवा परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार की ओर से बीते माह सांख्यिकी अधिकारी और संगणक के पदों पर भर्ती शुरू करने की मंजूरी मिलने के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी), अजमेर ने सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इसके लिए आरपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है।

विज्ञापन


आरपीएससी की अधिसूचना के अनुसार, राज्य लोकसेवा विभाग में कुल 43 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए 03 सितंबर, 2021 से आवेदन कर सकते हैं। जबकि आवेदन की आखिरी तारीख दो अक्तूबर, 2021 है। ऐसे में उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

आरपीएससी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक कर पढ़ी और डाउनलोड की जा सकती है।

विज्ञापन
Trending Videos

शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अधिसूचना के अनुसार, इस पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को अर्थशास्त्र में कम से कम द्वितीय श्रेणी के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। या फिर, स्टैटिक्स यानी सांख्यिकी में कम से कम द्वितीय श्रेणी के साथ मास्टर डिग्री हो अथवा वाणिज्य संकाय यानी कॉमर्स में सांख्यिकी विषय के साथ मास्टर डिग्री, या फिर एमएससी एग्रीकल्चर (कृषि) में सांख्यिकी विषय के साथ कम से कम द्वितीय श्रेणी की डिग्री होनी चाहिए।  
 

आरपीएससी : राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : Amar Ujala Graphics
पात्रता मानदंड 
वहीं, अधिसूचना के मुताबिक आवेदक की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सांख्यिकी अधिकारी के पद की और अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर विस्तृत अधिसूचना विज्ञापन देख सकते हैं और यहीं से आवेदन भी कर सकते हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा।  
 
विज्ञापन

आरपीएससी एसओ भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां
  • भर्ती अधिसूचना जारी होने की तिथि: 26- 08-2021
  • आवेदन की प्रारंभिक : 03-09- 2021
  • आवेदन की आखिरी तारीख : 02-10- 2021
 
आवेदन शुल्क
  • सामान्य वर्ग के आवेदकों के लिए: 350 रुपये
  • ओबीसी के लिए: 250 रुपये
  • एससी/ एसटी के लिए: 150 रुपये

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 
  • Statistical Officer के लिए उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in या फिर sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • यहां रजिस्ट्रेशन करें और फिर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरी करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें