RPSC Recruitment रिक्तियों का विवरण
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए 374 रिक्तियां जारी की हैं। इन रिक्तियों का विवरण विषयवार आप नीचे देख सकते हैं-
- संस्कृत : 79 पद
- हिंदी : 39 पद
- अंग्रेजी : 49 पद
- सामान्य विज्ञान: 65 पद
- गणित : 68 पद
- विज्ञान : 47 पद
RPSC Recruitment आयु सीमा
राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी की गई वरिष्ठ शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
आवेदन के समय सामान्य/अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा।