फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC Bharti 2024: राजस्थान आईटीआई में वाइस प्रिंसिपल के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि, जल्द करें यहां से पंजीकरण

Thu, 08 Aug 2024 12:58 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग आज उप-प्राचार्य/अधीक्षक आईटीआई परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। योग्य उम्मीदवार तुरंत इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) आज 8 अगस्त, 2024 को उप-प्राचार्य/अधीक्षक आईटीआई परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत आयोग की आधिकारिक वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in. पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का उद्देश्य आईटीआई राजस्थान में कुल 36 उप-प्राचार्य/अधीक्षक पदों को भरना है। परीक्षा की तिथियां अभी जारी नहीं की गई है। जल्द परीक्षा की तिथियां आयोग की वेबसाइट पर यथा समय घोषित की जाएंगी।

परीक्षा पैटर्न
आरपीएससी वॉयस प्रिन्सिपल सुपरिटेंडेंट आईटीआई एग्जाम ऑफलाइन मोड में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। पेपर करने के लिए परीक्षार्थियों को 2 घण्टे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। साथ ही 10 मिनट का अतिरिक्त समय पांचवां विकल्प भरने के लिए दिया जाएगा।

आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 वर्ष के 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 
 
शैक्षणिक योग्यता
  • उम्मीदवारों के पास सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/सूचना प्रौद्योगिकी/कंप्यूटर विज्ञान/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में द्वितीय श्रेणी की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। 
  • इसके साथ ही एक वर्ष का व्यावसायिक अनुभव होना चाहिए।  
  • देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।  

आवेदन शुल्क
सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 600 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी और अन्य आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन के समय 400 रुपये का भुगतान करना होगा।

आवेदन करते समय इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
  • आधार कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • एसएसओ आईडी और पासवर्ड
  • पद सम्बन्धित डिग्री/डिप्लोमा
  • पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ
  • जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • हस्ताक्षर अथवा अंगूठे का निशान इत्यादि।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- rajasthan.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'वाइस प्रिंसिपल/सुपरिंटेंडेंट आईटीआई 2024'  के आगे आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण पूरा करें और आगे बढ़ने के लिए लॉगिन करें।
  • पद का चयन करके, फॉर्म भरें।
  • अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें। 
  • विधिवत भरे गए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें