फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान में कृषि अधिकारी के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, तुरंत इस लिंक से करें पंजीकरण

Fri, 05 Apr 2024 11:47 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC Agriculture Officer Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग आज, 05 अप्रैल को कृषि विभाग में कृषि अधिकारी के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC Agriculture Officer Recruitment 2024: राजस्थान एग्रीकल्चर ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 अप्रैल निर्धारित है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कृषि विभाग में 25 पदों को भरना है।

विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न
आरपीएससी एग्रीकल्चर ऑफीसर एग्जाम में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ यानी ओएमआर शीट आधारित होंगे। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का रहेगा। परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी।
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई अंक रखी गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। एग्जाम में प्रत्येक प्रश्न के पांच विकल्प होंगे और अभ्यर्थियों को पांचो में से एक विकल्प का चयन करना अनिवार्य होगा।

रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कृषि विभाग में 25 पदों को भरना है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 10 पद, अनुसूचित जाति के लिए 4 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 3 पद, ओबीसी के लिए 5 पद, एमबीसी के लिए 1 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 2 पद रखे गए हैं।

RPSC Agriculture Officer Recruitment 2024: आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए:
10वीं कक्षा की मार्कशीट
12वीं कक्षा की मार्कशीट
ग्रेजुएशन की मार्कशीट
अभ्यर्थी का फोटो एवं सिग्नेचर
जाति प्रमाण पत्र
अभ्यर्थी का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
आधार कार्ड
अन्य कोई दस्तावेज 

RPSC Agriculture Officer Recruitment 2024: आवेदन शुल्क 
सामान्य वर्ग और अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए रखा गया हैं। वहीं ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए निर्धारित है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
विज्ञापन


RPSC Agriculture Officer Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन 
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
फिर उम्मीदवार को RPSC Agriculture Officer Recruitment 2024 पर क्लिक करना होगा।
फिर अपने आवश्यक डाक्यूमेंट्स, फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करें।
इसके बाद उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे फाइनल सबमिट करके आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें