RPSC Biochemist Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने बायोकेमिस्ट पदों के लिए आधिकारिक तौर पर भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य बायोकेमिस्ट और तकनीकी सहायक पदों को भरना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in) पर जाकर 8 अक्तूबर, 2024 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर, 2024 है।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 16 रिक्तियों को भरना है। आवेदन करन के दौरान उम्मीदवारों की आयु 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, आरपीएससी के मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट लागू है।