फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC Programmer Recruitment 2024: राजस्थान में प्रोग्रामर पदों पर निकलीं भर्तियां, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

Sat, 27 Jan 2024 05:38 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC Programmer Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से राजस्थान में प्रोग्रामर पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC Programmer Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने  राजस्थान सरकार के तहत विभिन्न विभागों में प्रोग्रामर पदों के लिए कुल 216 रिक्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 01 फरवरी 2024 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने के लिए लिंक 01 मार्च 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in सक्रिय रहेगा।

विज्ञापन

RPSC Recruitment 2024 आयु सीमा

आरपीएससी प्रोग्रामर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

RPSC Recruitment आवेदन शुल्क

राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से प्रोग्रामर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी (सीएल) कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि ओबीसी (एनसीएल),ईडब्ल्यूएस, एससी/एसटी कैटेगरी और शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को आवेदन शुल्क 400 रुपये जमा करना होगा।

RPSC Programmer Recruitment शैक्षणिक योग्यता

आरपीएससी प्रोग्रामर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बी.ई./ बीटेक/ एमएससी या एमसीए की डिग्री होनी चाहिए या भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से एमटेक/ एमबीए की डिग्री होनी चाहिए।

विज्ञापन

RPSC Programmer Recruitment वेतन

राजस्थान लोक सेवा आयोग में प्रोग्रामर पदों पर भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को लेवल 12 के तहत 78,800 रुपये से लेकर 2,09,200 रुपये वेतन मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें