फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC Lecturer Admit Card: राजस्थान पीएससी ने जारी किया लेक्चरर भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे चेक करें

Fri, 07 Oct 2022 07:18 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC Lecturer Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 6000 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
RPSC Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC Lecturer Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग/RPSC ने स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा, 2022 के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को आज 07 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके हैं और परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को...

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से लेक्चरर भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 अक्तूबर, 2022 से लेकर 21 अक्तूबर, 2022 तक किया जाना निर्धारित है। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर दो पाली में सुबह 09 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे- पहला 150  अंकों का और दूसरा 300 अंकों का। 

इतने पदों पर होनी है भर्ती
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 6000 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों का चयन भर्ती परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा।
विज्ञापन

कैसे चेक करें प्रवेश पत्र?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे लेक्चरर भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें