फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKPSC PO Recruitment: जम्मू-कश्मीर के गृह विभाग में 100 से अधिक पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Fri, 07 Oct 2022 04:11 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JKPSC PO Recruitment: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आयु 01 जनवरी, 2022 तक अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
JKPSC Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKPSC PO Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से अभियोजन अधिकारी के पदों पर भर्ती जारी की गई है और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया को जल्द ही शुरू किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का विवरण और आवेदन की पूरी प्रक्रिया को....

विज्ञापन

इस तारीख तक कर लें आवेदन
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई अभियोजन अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में होंगे। आयोग ने आवेदन के लिए आखिरी तारीख 05 नवंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इससे पहले ही आवेदन कर लें। उम्मीदवारों को 06 से 08 नवंबर, 2022 तक का समय आवेदन पत्र में सुधार के लिए दिया जाएगा। 

इतने पदों पर होनी है भर्ती
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 120 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। 

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आयु 01 जनवरी, 2022 तक अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार आयु-सीमा में छूट दी गई है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये तो वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। 
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आप आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें