राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आधिकारिक वेबसाइट पर असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज शिक्षा भर्ती परीक्षा 2020 के परिणाम और कट-ऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं। दर्शनशास्त्र और कृषि कीट विज्ञान (एग्रीकल्चर एंटोमोलॉजी) विषयों के लिए सहायक प्राध्यापक कॉलेज शिक्षा परीक्षा 2020 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की एक अंतरिम सूची जारी की है। उम्मीदवार आरपीएससी की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
असिस्टेंट प्रोफेसर फिलॉसफी पदों के लिए छह उम्मीदवारों को अंतरिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है, जबकि तीन उम्मीदवारों को असिस्टेंट प्रोफेसर एग्रीकल्चर (एंटोमोलॉजी) पदों से अंतरिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और साक्षात्कार के दौर के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें। साक्षात्कार आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2022 को शाम छह बजे तक है।