उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व निरीक्षक के पदों पर आवेदन हेतु विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में सामान्य वर्ग व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 241 एवं 121 रिक्तियां है। एससी और एसटी वर्ग के लिए 94 व 09 रिक्तियां निर्धारित की गई है।
इन रिक्तियों पर आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत वाणिज्य अथवा अर्थशास्त्र में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। इन पदों पर न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा की गणना 01 जुलाई, 2016 के आधार पर की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 5,200-20,200 रुपये प्रतिमाह एवं ग्रेड पे के तहत 2,800 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।