फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Internship Scheme: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए पंजीकरण आज से शुरू, नहीं देना होगा कोई आवेदन शुल्क

Sat, 12 Oct 2024 09:33 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

PM Internship Scheme:  प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की आवेदन प्रक्रिया आज शाम से प्रारंभ हो रही हो। इस इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। अब तक 100 से अधिक कंपनियों ने इंटर्नशिप के पद उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन
पीएम इंटर्नशिप स्कीम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Internship Scheme: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आज, 12 अक्तूबर से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो रही है। जो उम्मीदवार इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे पीएम इंटर्नशिप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल आज शाम 5 बजे युवा पंजीकरण और प्रोफ़ाइल निर्माण के लिए खुला रहेगा।

विज्ञापन


शुक्रवार तक 193 कंपनियों ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पोर्टल पर इंटर्नशिप के पद उपलब्ध करवाए हैं। शुक्रवार शाम तक लगभग 90,849 इंटर्नशिप के पद पंजीकृत हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जुबिलेंट फूडवर्क्स, मारुति सुजुकी इंडिया, आयशर मोटर्स लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड, मुथूट फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी प्रमुख निजी क्षेत्र की फर्में शामिल हैं।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, "आज शाम 5 बजे से युवाओं के पंजीकरण और प्रोफ़ाइल निर्माण के लिए पोर्टल खुला है। पंजीकरण करने और प्रोफ़ाइल बनाने के बाद, आपको अपने पंजीकृत ईमेल/मोबाइल नंबर पर इंटर्नशिप के अवसरों के बारे में सूचित किया जाएगा। उसके बाद इंटर्नशिप के अवसरों में से चुनने का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा। कोई पंजीकरण या आवेदन शुल्क नहीं है। कृपया आगे की अपडेट के लिए जुड़े रहें।"

PM Internship Scheme 2024, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ऐसे करें आवेदन

पीएम इंटर्नशिप योजना 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  1. आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं।
  2. रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें, एक नया पेज खुलेगा।
  3. पंजीकरण विवरण भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. अभ्यर्थियों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर पोर्टल द्वारा बायोडाटा तैयार किया जाएगा।
  5. स्थान, क्षेत्र, कार्यात्मक भूमिका और योग्यता के आधार पर अधिकतम 5 इंटर्नशिप अवसरों के लिए आवेदन करें।
  6. एक बार हो जाने पर, सबमिट पर क्लिक करें।
  7. पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
  8. आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन

24 क्षेत्रों में इंटर्नशिप कराई जाएगी, इसमें तेल, गैस और ऊर्जा क्षेत्र में सबसे अधिक अवसर मिलेंगे। साथ ही यात्रा, पर्यटन, ऑटोमोबाइल, बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं शामिल हैं। इंटर्नशिप के अवसर देशभर में दिए जाएंगे। इसके लिए आयुसीमा 21 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है।

पात्रता मानदंड
  • ऑनलाइन व डिस्टेंस से पढ़ाई कर रहे छात्र इंटर्नशिप के लिए पात्र होंगे।
  • वित्तीय वर्ष 2023-24 में पारिवारिक आय 8 लाख से अधिक न हो, वे इसके पात्र होंगे।
  • इसके लिए आयुसीमा 21 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें