फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BOM: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अप्रेंटिस का मौका, 14 अक्तूबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Sat, 12 Oct 2024 08:44 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Bank of Maharashtra: बैंक में नौकरी का सपना होगा पूरा। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 600 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए 14 अक्तूबर से bankofmaharashtra.in पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bank of Maharashtra: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ( BOM ) 600 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है। अप्रेंटिस अधिनियम, 1961-प्रोजेक्ट 2024-25 के तहत अप्रेंटिस की नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की। जिसमें 600 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसकी आवेदन प्रक्रिया 14 अक्तूबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मापदंड

आयु सीमा
  • 30 जून 2024 तक 20 से 28 वर्ष। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षिक योग्यता
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री।
  • प्रशिक्षु को राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की स्थानीय भाषा (पढ़ना, लिखना और बोलना) में कुशल होना चाहिए।
  • प्रशिक्षु को 10वीं या 12वीं कक्षा की मार्कशीट/प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना चाहिए, जो किसी एक भाषा को स्थानीय भाषा के रूप में प्रमाणित करता हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें