फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

REET Entrance Exam Admit Card 2021: आरटीईटी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड कब हो सकता है जारी, पढ़ें क्या है पूरी जानकारी

सार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 26 सितंबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाना है। जल्द ही इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र भी जारी किया जा सकता है। 
विज्ञापन
प्रवेश पत्र 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पात्रता परीक्षा यानि रीट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहद खास खबर है। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आरईईटी एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले प्रतियोगी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी करने की तैयारी में है। इस परीक्षा का आयोजन  26 सितंबर को कराया जाना है, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि 20 सितंबर से पहले बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान की ओर से रीट एग्जाम के आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं । हालांकि अभी तक इस संबंध में बोर्ड की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की पुख्ता जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजस्थान शिक्षक भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त यदि स्टूडेंट्स CTET या UPTET एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो अभी सफलता के द्वारा चलाए जा रहे खास CTET Champion Batch- Subscribe Now कोर्स से जुड़कर अपनी पक्की तैयारी की शुरुआत कर सकते हैं।  

कब हुए थे इस परीक्षा के लिए आवेदन 

REET परीक्षा के माध्यम से शिक्षक पदों की 32000 रिक्तियों को भरा जाएगा। यही कारण है कि लाखों उम्मीदवारों ने इस एग्जाम के लिए आवेदन किया है। बताते चले कि इस भर्ती परीक्षा के लिए बीते 5 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। जिसके तहत प्रतियोगी उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए थे। जिसमें 11 जनवरी से 08 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आमंत्रित की गई थी।  

विज्ञापन

FREE TET Mock Test- Attempt Now

कितने चरणों में आयोजित किया जाएगा एग्जाम 

यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जानी है। पहले स्तर में कक्षा 1 से 5 तक के लिए शिक्षक बनने के लिए परीक्षा होगी जबकि दूसरे स्तर में कक्षा 6 से 8 तक के लिए शिक्षक बनने के लिए एग्जाम का आयोजन किया जाना है। रीट नोटिफिकेशन के अनुसार, पहले इस एग्जाम को 25 अप्रैल तक सम्पन्न कराया जाना था जिसे बदलकर 20 जून 2021 निर्धारित कर दिया गया था लेकिन बढ़ती महामारी के कारण इसे लंबे समय के लिए टाल दिया गया था और अब यह परीक्षा 26 सितंबर को होनी तय हुई है।

करें फ्री में परीक्षा की पक्की तैयारी 

अगर आप भी घर बैठे फ्री में अपनी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आज ही  Safalta  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर लें जिसकी मदद से अभ्यर्थी अपने किसी भी एग्जाम के पूरे सिलेबस का पूरा रीविजन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी  अपने फोन में भी Safalta-app डाउनलोड कर बेहद ही आसानी से अपने सभी कोर्स में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें