कई अभ्यर्थी अपनी मोबाइल पर निरंतर बोर्ड की वेबसाइट खाेलने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन हर बार साइट पर एरर दिखा रहा है। वहीं कुछ जगहों पर साइट काफी स्लो चल रही है। कई युवा अपना परिणाम देखने के लिए जयपुर जैसे बड़े शहर तक पहुंच गए, लेकिन वहां भी उनके हाथ निराशा ही लगी। सबसे ज्यादा परेशान तो वो छात्र हैं जिन्होंने परिणाम देखने के लिए पंडित से शुभ मुहूर्त निकलवाया था। वेबसाइट ठप होने की वजह से उन्होंने अब पंडित से शाम का मुहूर्त पूछा है।
रिपोर्ट के मुताबिक लाखों अभ्यर्थियों द्वारा एंड्राइड मोबाइल पर बोर्ड की साइट खोलने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी वजह से साइट पर लोड पड़ और वेबसाइट रेस्पोंस नहीं कर रही है
रीट परिणाम 2021: वेबसाइट चलने पर अभ्यर्थी ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम
- उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - reetbser21.com पर जाना होगा।
- होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'रीट रिजल्ट 2021 फॉर लेवल 1 और 2'।
- वैकल्पिक रूप से, उम्मीदवार रीट परिणाम 2021 की जांच करने के लिए यहां दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
- पूछे गए अनुसार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और फिर लॉगिन पर क्लिक करें।
- आपका रीट परिणाम 2021 और स्तर 1 या 2 के लिए स्कोर कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भों के लिए उसी की एक प्रति डाउनलोड और प्रिंट करें।