हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीसएससी ), ने नयाब तहसीलदार (अप्रेंटिस) के 70, पदों के लिए विज्ञप्ती जारी की गई है। विज्ञपित पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 23 अगस्त, 2015 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवरों की शैक्षिक योग्यता के अंतर्गत किसी मान्यताप्राप्त विश्व विद्यालय से स्नातक परीक्षा उतीर्ण होने के साथ 10वीं स्तर पर संस्कृत अथवा हिंदी विषय अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
इच्छुक उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से 42 वर्ष के मध्य होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों के लिए वेतनमान के तौर पर 9,300 रुपये से 34,800 रुपये एवं 4600 रुपये ग्रेड पे निर्धारित किया गया है।