फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5वीं पास के लिए 368 पद खाली, सैलरी भी बढ़िया

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शासन के सचिवालय प्रशासन विभाग ने समूह 'घ' के अंतर्गत अनुसेवक / फर्राश के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित 368 पदों में 218 पद सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, 76 पद अनुसूचित जाति, 05 पद अनुसूचित जनजाति, और 69 पद ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत उम्मीदवारों की न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश प्रशासन के नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।
विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों को कक्षा 5 उतीर्ण होना अनिवार्य है। महिलाओं और विकलांगों के अतिरिक्त अन्य उम्मीदवारों के पास हिंदी पढ़ने- लिखने की अच्छी जानकारी एवं साइकिल चलाने की कौशल होना अनिवार्य है। विज्ञापित पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान स्वरूप 5,200 रुपये से 20,200 रुपये प्रतिमाह एवं 1,800 रुपये ग्रेड पे के तहत देने का प्रावधान है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। उम्मीदवार सचिवालय की वेबसाइट पर दिए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। इस प्रिंटआउट को साक्षात्कार के समय अपने साथ लाना अनिवार्य होगा। इन पदों पर आवेदन निःशुल्क है। ऑन लाइन आवेदन करते समय अपने फोटो एवं हस्ताक्षर सही फार्मेट में अपलोड करना अनिवार्य होगा।

आरक्षित श्रेणी की उन्हीं महिला उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ मिलेगा जिनका प्रमाणपत्र पितृ पक्ष द्वारा बनवाया गया होगा। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त, 2015 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार सचिवालय की वेबसाइट www.sad.nic.in पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें