Defence Ministry: भारत सरकार की रक्षा मंत्रालय की कंपनी यंत्र इंडिया लिमिटेड ने आईटीआई और नॉन आईटीआई अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें कुल 4039 रिक्तियां हैं। इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के लिए इन पदों पर भर्ती की जानी है। वहीं नॉन आईटीआई की 1463 और आईटीआई पास कैटेगरी की 2576 भर्ती हैं। इसके जरिए भारत सरकारके फ्लैगशिप कार्यक्रम स्किल इंडिया को प्रमोट करना है।
बता दें कि ट्रेड अप्रेंटिस की 58वें बैच के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 21 अक्तूबर से शुरू हुए हैं। apprenticeshipi वेबसाइट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अब recruit-gov.com पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए आवेदन विंडो 21 नवंबर 2024 तक खुली रहेगी।
पात्रता मानदंड
आयु सीमा- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु श्रेणीवार 14 साल और 18 साल है। वहीं अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता- कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास। 10वी में गणित और विज्ञान में 40 फीसदी अंक होना जरूरी है। या फिर आईटीआई पास, 10वीं और आईटीआई में एग्रीगेट 50 फीसदी अंक होना जरूरी है।
स्टाइपेंड
- नॉन आईटीआई- 6000 रुपये
- आईटीआई पास- 7000 रुपये
आवेदन शुल्क
- फोटो : freepik
आवेदन शुल्क
- सामान्य और ओबीसी- 200 रुपये
- एससी, एसटी, महिला- 100 रुपये
चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन परीक्षा नहीं देनी होगी। नॉन आईटीआई कैटेगरी में चयन 10वीं के अंक के आधार पर होगा। वहीं आईटीआई पास कैटेगरी में चयन 10वीं और आईटीआई के औसत अंक से होगा
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले जानकारी के साथ आवेदन करें।
- मोबाइल पर ओटीपी आएगा, अपना मोबाइल नंबर सत्यापित करें।
- ई-मेल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करे अपनी ईमेल आईडी सत्यापित करें।
- अपने ईमेल पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
- इससे आप पंजीकृत हो जाएंगे।
- अब पंजीकृत उम्मीदवार आवेदन करें।
- ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ साइन इन करें।
- आवेदन पत्र भरें और अपनी फोटो, हस्ताक्षर और संबंधित समर्थन दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करें।
- अंतिम सबमिशन डाटा को सत्यापित करें।
- आवेदन शुल्क भरें।
- आवेदन पत्र की एक प्रति पिंट करें।