फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCF Jobs: राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर में निकली भर्ती, ग्रेजुएट हैं तो करें आवेदन

Wed, 25 Oct 2023 02:28 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RCF Apprentice 2023: राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट प जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Rashtriya Chemicals Fertilizers Limited - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RCF Apprentice Recruitment 2023: राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) ने अपरेंटिस के 408 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आरसीएफएल की आधिकारिक वेबसाइट rcfltd.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 24 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 07 नवंबर 2023 शाम पांच बजे तक है। परीक्षा की तिथि और प्रवेश के बारे में जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की जाएगी।

RCF Apprentice Recruitment रिक्तियों का विवरण

राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में अपरेंटिस के 408 पदों पर भर्ती होनी है। पदों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस - 157 पद

  • तकनीशियन प्रशिक्षु - 115 पद

  • ट्रेड अपरेंटिस - 136 पद

विज्ञापन

RCF Graduate Apprentices आयु सीमा

राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर में अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (आरसीएफ) अपरेंटिस भर्ती 2023 के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें