शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
आरबीआई ने अलग-अलग स्ट्रीम के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की है।
- जनरल स्ट्रीम के लिए उम्मीदवार को किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री कम से कम 60% अंकों (SC/ST/PwBD के लिए 50%) या स्नातकोत्तर में 55% अंकों (SC/ST/PwBD के लिए केवल पास मार्क्स) के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा CA या समकक्ष प्रोफेशनल डिग्री धारक भी आवेदन कर सकते हैं।
- DEPR स्ट्रीम के लिए अर्थशास्त्र, फाइनेंस, इकोनोमेट्रिक्स या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री आवश्यक है, जिसमें न्यूनतम 55% अंक होने चाहिए। PGDM/MBA (Finance) और अध्यापन/अनुसंधान अनुभव वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिल सकती है।
- DSIM स्ट्रीम के लिए सांख्यिकी, गणितीय सांख्यिकी, गणितीय अर्थशास्त्र या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (कम से कम 55% अंक) जरूरी है। इसके अलावा ISI से M.Stat., या ISI Kolkata, IIT Kharagpur और IIM Calcutta से PGDBA धारक भी पात्र होंगे।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2025 को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, M.Phil धारकों के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष और PhD धारकों के लिए 34 वर्ष तक निर्धारित है।