RBI Summer internship 2024: भारतीय रिजर्व बैंक में इंटर्नशिप की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारतीय रिजर्व बैंक में ग्रीमकालीन इंटर्नशिप का आयोजन कराया जाता है। वे अभ्यर्थी जो कि आरबीआई में इंटर्नशिप करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि आरबीआई में इंटर्नशिप करने के लिए यह सुनहरा मौका है, इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन करें। इंटर्नशिप के लिए पंजीकरण करने का मौका अभ्यर्थियों को 15 दिसंबर तक दिया जा रहा है। इस इंटर्नशिप के लिए विदेश में पढ़ रह छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। अधिक 125 छात्रों को इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अंत में साक्षात्कार में बैठना होगा, जो कि संभवत: जनवरी या फरवरी में आयोजित होगा।
स्टाइपेंड
इंटर्नशिप के दौरान उम्मीदवारों को 20 हजार रुपये का स्टापेंड दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को उनके कॉलेज या संस्थान और इंटर्नशिप इंस्टीट्यूट के बीच एसी-2 या इसके बराबर राशि का ट्रेवल अलाउंस भी दिया जाएगा।
पात्रता मानदंड
आरबीआई में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कई पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैनेजमेंट स्टेटिस्टिक, लॉ, बैंकिंग, इकनॉमिक्स, कॉमर्स, इकोनॉमेट्रिक्स और फाइनेंस आदि में परास्नताक डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवारों तीन साल का लॉ कोर्स कर रहे हों, तो वे भी आवेदन कर सकते हैं। इसमें दूसरे या अंतिम वर्ष के छात्र ही आवेदन के पात्र होंगे। हालांकि उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन अवश्य कर लें।