फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI Office Attendant Result 2018: रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक

Sat, 10 Feb 2018 07:45 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को कूरियर व स्पीड पोस्ट के जरिए भारतीय रिजर्व बैंक के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों में जरूरी दस्तावेज भेजने होंगे। आपको बता दें कि आरबीआई ने 526 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की थी। यह परीक्षा नवंबर 2017 में हुई थी।

विज्ञापन

 
उम्मीदवारों को बता दें कि वह संबंधित फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर ले लें। फॉर्म के साथ अपने सर्टिफिकेट को क्षेत्रीय निदेशक, मानव संसाधन प्रबंधन विभाग को कूरियर या स्पीड पोस्ट के जरिए 23 फरवरी 2018 से पहले भेज दें।

विज्ञापन

ऐसे चेक करें रिजल्ट-
उम्मीदवार सबसे पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर लॉगइन करें
इसके बाद होमपेज पर मौजूद अपनी जरूरी डिटेल्स भरें और सब्मिट करें
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा और उसका प्रिंटआउट निकाल लें
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें