फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट 2020: शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की अंतरिम सूची जारी, यहां देखें अपना नाम

Thu, 08 Jul 2021 07:36 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ऑफिस अटेंडेंट पद के लिए अंतरिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सभी उम्मीदवारों की सूची आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
RBI - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ऑफिस अटेंडेंट पद के लिए अंतरिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सभी उम्मीदवारों की सूची आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को नौ और 10 अप्रैल, 2021 को हुई परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है।

विज्ञापन


आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट के पद पर शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की सूची की यहां क्लिक कर देखी जा सकती है। हालांकि, यह सूची अंतरिम यानी प्रोविजनल है। भाषा प्रवीणता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के फोटोग्राफ कैप्चरिंग के माध्यम से पहचान सत्यापन, चिकित्सकीय रूप से फिट पाए जाने और सभी पात्रता मानदंडों के संबंध में स्वीकार्य दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने और पिछले नियोक्ता (यदि कोई हो तो) से रिलीविंग लेटर प्रस्तुत करने के अधीन है। 

आरबीआई की ओर से इस संबंध में उम्मीदवारों को अवगत करा दिया गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को संबंधित प्रोफार्मा का एक प्रिंटआउट लेने के लिए कहा गया है, उन्हें विधिवत पूरा करें और प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रतियों के साथ भेजें। इसे 22 जुलाई तक या उससे पहले संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों के क्षेत्रीय निदेशक, मानव संसाधन प्रबंधन विभाग को स्पीड पोस्ट करें। 
विज्ञापन


आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2021: जानिए कैसे चेक करें रिजल्ट

  • आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://rbi.org.in/ पर जाएं या फिर सीधे https://opportunities.rbi.org.in/ पर जाएं।
  • ऑफिस अटेंडेंट 2020 की भर्ती पर क्लिक करें – प्रोविजनली शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर  लिंक पर क्लिक करें। 
  • प्रोविजनली शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची वाली फाइल डाउनलोड करें।
  • विवरण पढ़ें और पीडीएफ में ctrl+f key का उपयोग कर अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंट लें अथवा फाइल को ही डाउनलोड कर लें। 


अप्रैल 2021 में हुई थी परीक्षा
बता दें कि आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा की अधिसूचना 24 फरवरी को जारी की गई थी और ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण तुरंत शुरू हो गए थे और 31 मार्च को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। भर्ती परीक्षा 09 और 10 अप्रैल, 2021 को ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें