फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI Assistant Admit Card: आरबीआई सहायक का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 07 Nov 2023 05:12 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RBI Assistant Admit Card 2023: आरबीआई में असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 18 और 19 नवंबर को होनी है। भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है।
विज्ञापन
RBI Assistant 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RBI Assistant Admit Card 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने असिस्टेंट भर्ती प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Opportunities.rbi.org.in पर जाकर आपना एडमिट काार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस दिन होगी परीक्षा

शुरुआत में, आरबीआई सहायक भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 21 और 23 अक्तूबर को आयोजित की जानी थी, जिसे बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था। अब प्रारंभिक परीक्षा 18 नवंबर और 19 नवंबर को होने वाली है, जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। 

इस परीक्षा का आयोजन भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आरबीआई प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख के लिए आरबीआई भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट - opportunities.rbi.org.in पर नजर रखें। 

इस दिन होगी मुख्य परीक्षा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में सहायकों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। चयन प्रक्रिया प्रारंभिक लिखित परीक्षा से शुरू होगी, उसके बाद मुख्य परीक्षा और अंत में भाषा दक्षता परीक्षा (एलपीटी) होगी। 2 दिसंबर को होने वाली मुख्य परीक्षा अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 31 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार उसे नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकेंगे -
  • भारतीय रिजर्व बैंक भर्ती के आधिकारिक पोर्टल opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड जारी होने बाद यहां उस तक पहुंचने के लिए एक्टिव हुए लिंक पर क्लिक करें।
  • आपको बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान के लॉगिन पृष्ठ पर पुनर्निर्देशित किया जाएगा।
  • अपने आवश्यक विवरण दर्ज करें और लॉग इन करें।
  • आरबीआई सहायक एडमिट कार्ड 2023 की समीक्षा करें और डाउनलोड करें।
विज्ञापन

इस बात का रखें ख्याल

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि फोटो, हस्ताक्षर, नाम, शहर का नाम, निर्देश, पेपर, रिपोर्टिंग समय आदि जैसी सभी जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) सहायक एडमिट कार्ड 2023 पर सही ढंग से मुद्रित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें