RBI Admit Card 2022: कब होगी परीक्षा?
बता दें कि 26 मार्च और 27 मार्च, 2022 को आयोजित होने वाली परीक्षा में कुछ ही दिन बाकी है इसी को ध्यान में रखते हुए आरबीआई जल्द ही प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। हालांकि, आरबीआई द्वारा एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मगर परीक्षा कुछ ही दिनों में शुरू होनी है इसलिए संभावना अधिक है कि आरबीआई एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) जल्द जारी कर दे। उम्मीदवार ताजा अपडेट के लिए आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।
RBI Admit Card 2022: 950 रिक्त पदों पर भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से आरबीआई विभाग कुल 950 रिक्त पदों को भरेगा। भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार आरबीआई असिस्टेंट भर्ती परीक्षा तीन चरणों में होगी जिसमें प्रिलिम्स, मेंस एवं लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट शामिल हैं। परीक्षा पैटर्न और इससे जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है।
- परीक्षा का नाम - आरबीआई असिस्टेंट 2022
- परीक्षा का प्रकार - उद्देश्य परीक्षण
- परीक्षा तिथि - 26 और 27 मार्च 2022
RBI Admit Card 2022: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया
1. सबसे पहले उम्मीदवार भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
2. फिर होमपेज पर भर्तियों के टैब पर क्लिक करें।
3. अब आरबीआई असिस्टेंट भर्ती एडमिट कार्ड के पेज पर जाएं।
4. पूछी गई जानकारी के अनुसार अपना लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
5. स्क्रीन पर आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
6. इस एडमिट कार्ड को अच्छे से जांच लें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।