फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs 2023: इस राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में होने जा रहीं भर्तियां, उम्मीदवारों के लिए नोटिफिकेशन जारी

Mon, 09 Oct 2023 02:08 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RSPCB Recruitment 2023: राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपने दस्तावेज तैयार कर लें। भर्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSPCB Recruitment 2023 Notification: राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में विधि अधिकारी-द्वितीय (LO), कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (JSO), और कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता (JEE) सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। उम्मीदवारों के लिए बोर्ड ने इससे संबंधित एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 18 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी। जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2023 तक है। आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार अपने दस्तावेज तैयार कर लें। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नोटिफिकेशन हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में जारी किया गया है।

RSPCB Recruitment 2023 पदों की संख्या

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में विधि अधिकारी- II,जूनियर वैज्ञानिक अधिकारी और जूनियर पर्यावरण इंजीनियर के 114 पदों पर भर्ती की जाएगी। पदानुसार भर्ती का विवरण नीचे देख सकते हैं-

  • विधि अधिकारी- II (Law Officer II)  02 पद

  • जूनियर वैज्ञानिक अधिकारी (Junior Scientific Officer) 59 पद

  • जूनियर पर्यावरण इंजीनियर (Junior Environment Engineer ) 50 पद

RSPCB Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

  • विधि अधिकारी- II (Law Officer II) - कानून में स्नातक डिग्री (एलएलबी) के साथ 03 साल का अनुभव होना चाहिए। 

  • जूनियर वैज्ञानिक अधिकारी (Junior Scientific Officer) - बी.एससी./बी.एस. के बाद रसायन विज्ञान/मृदा विज्ञान/पर्यावरण विज्ञान/माइक्रोबायोलॉजी की किसी भी शाखा में प्रथम श्रेणी में मास्टर डिग्री एम.एससी/एम.एस. के किसी भी विषय में होना चाहिए।

  • जूनियर पर्यावरण इंजीनियर (Junior Environment Engineer ) बी.टेक./बी.ई. की डिग्री जैव प्रौद्योगिकी/रसायन/सिविल/खनन/पर्यावरण/वस्त्र इंजीनियरिंग में डिग्री के बाद पर्यावरण इंजीनियरिंग में एम.टेक/एम.ई डिग्री।

विज्ञापन

RSPCB Recruitment 2023 आयुसीमा 

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष.

  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आरएसपीसीबी भर्ती नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें