कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान पुलिस भर्ती विभाग की ओर से कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 13 मई से 16 मई, 2022 और 02 जुलाई, 2022 को किया गया था। बता दें कि करीब 18 लाख उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। सभी उम्मीदवार बेसब्री से अपने परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही उनका परिणाम जारी हो जाएगा।
इतने पदों पर होनी है भर्ती
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 4388 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें से कॉन्स्टेबल ड्राइवर के लिए 55, कॉन्स्टेबल जनरल टीएसपी के लिए 717, कॉन्स्टेबल ड्राइवर टीएसपी के लिए 65, कॉन्स्टेबल जनरल नॉन-टीएसपी के लिए 3574, कॉन्स्टेबल बैंड टीएसपी के लिए 23 और कॉन्स्टेबल पुलिस टेलीकम्युनिकेशन के लिए 1 पद हैं।
कैसे चेक करें अपना परिणाम?
उम्मीदवार अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों की मदद से चेक कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडाएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।