Rajasthan Income Tax Recruitment रिक्तियों का विवरण
राजस्थान आयकर विभाग में स्पोर्ट्स कोटा के तहत 55 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
Rajasthan Income Tax Sports Quota आयु सीमा
राजस्थान आयकर खेल कोटा भर्ती के लिए इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 30 वर्ष, कर सहायक और स्टेनोग्राफर के लिए 18 से 27 वर्ष और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के लिए 18 से 27 वर्ष आयु होनी चाहिए।
Rajasthan Income Tax Recruitment शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान आयकर खेल कोटा भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग हैं। कर निरीक्षक के लिए खेल पृष्ठभूमि के साथ स्नातक की डिग्री की होनी चाहिए। कर सहायक के लिए स्नातक, टाइपिंग कौशल और खेल दक्षता की आवश्यकता होती है। स्टेनोग्राफर ग्रेड- II के लिए स्टेनोग्राफी के साथ 12वीं पास होना जरूरी है, और एमटीएस के लिए खेल विशेषज्ञता के साथ 10वीं पास होना चाहिए।