फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Recruitment 2021: रेलवे में जल्द होंगी 40 हजार पदों पर भर्ती, यहां से जानिए कंप्लीट डिटेल्स

सार

रेलवे में ग्रुप D के 40 हजार से अधिक पदों पर निकलने वाली है भर्ती, दसवीं पास अभ्यर्थी भी कर सकते हैं आवेदन।
विज्ञापन
Railway Recruitment 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल रेलवे जल्द ही ग्रुप D के 40 हजार से अधिक पदों पर बहाली के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने वाला है। इन पदों के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी  रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ऑफिसियल वेबसाइट  के जरिये नोटिफिकेशन देख सकते हैं तथा पूरी भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन


40,721 पदों पर होगी भर्ती :
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक RRB ट्रैक मेंटेनर समेत करीब 40,721 पदों पर बहाली निकाल सकता है। इन पदों पर बहाली ऑनलाइन परीक्षा , फिजिकल टेस्ट तथा मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। इन परीक्षाओं को पास कर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को देश भर में रेलवे की विभिन्न लोकेशन पर नियुक्त किया जाएगा। आप इस भर्ती के बारे में ज्यादा जानकारी RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं : 
हालांकि इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताओं की जानकारी तो नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही हो सकती है। लेकिन पिछली भर्ती प्रक्रियाओं के आधार पर बात करें तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास के पास दसवीं और ITI का संबंधित ट्रेड में सर्टिफिकेट होना चाहिए। इन पदों पर 18 से 33 बर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं तथा आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट भी मिलेगी। 
विज्ञापन


2019 में ग्रुप D के एक लाख से अधिक पदों के लिए होनी है परीक्षा :
रेलवे ने 2019 में ग्रुप D के 1 लाख से अधिक पदों पर भर्ती निकाली थी जिसके लिए अभी परीक्षा होनी बाकी है। कोरोना महामारी की वजह से इस परीक्षा में काफी विलंब हुआ है और अब कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इन पदों पर जल्द ही परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ग्रुप D की इस भर्ती में 1.25 करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है औऱ यह देश की सबसे बड़ी भर्ती मानी जा रही है।

Safalta से घर बैठकर करें पक्की तैयारी : 
अगर आप भी ग्रुप D परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको  SAFALTA  के ग्रुप D स्पेशल कोर्स  को ज्वॉइन करना चाहिए। इस कोर्स में आपको 100 घंटे से भी ज्यादा की इंटरैक्टिव लाइव क्लासेस , 160 से ज्यादा के सेशन्स और 200 से ज्यादा डाउनलोड करने योग्य पीडीएफ स्टडी मैटेरियल्स के साथ अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा आप सफलता ऐप के जरिये सफलता द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कोर्सेज से जुड़ कर अपनी तैयारी को और भी मजबूत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें