इन दिनों पश्चिम मध्य रेलवे कमांड जीडीसीई कोटा के तहत ग्रैजुएट उम्मीदवारों को स्टेशन मास्टर के पदों पर अपनी सेवाएं देने का मौका दे रहा है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा चुकी है अंतिम तारीख 25 जुलाई निर्धारित की गई है।
पश्चिम मध्य रेलवे ने जनरल डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामीनेशन (GDCE) के तहत एनटीपीसी के 38पदों पर ग्रैजुएट उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इसके लिए पश्चिम मध्य रेलवे कमांड द्वारा आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है और ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 25जुलाई तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म पूरा कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस भर्ती में शामिल होने वाले ग्रेजुएट अभ्यर्थियों को सफल होने पर बतौर स्टेशन मास्टर की नौकरी दी जा सकती है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआती तारीख- 25जून, 2021
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 25जुलाई, 2021
आवश्यक शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को शारीरिक तौर पर पूरी तरह से फिट होना भी जरूरी है।
घर बैठे फ्री में करेंपक्की तैयारी
अगर आप भी घर बैठे इस परीक्षा या इसके अलावा किसी प्रतियोगी परीक्षा की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आपको भी हजारों प्रतियोगी स्टूडेंट्स की तरह Safalta द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। यहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, UPSSSC PET, CTET, UPTET,पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के साथ तैयारी कराई जा रही है।