फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Jobs: रेलवे में नौकरी पाने का शानदार मौका, आरआरबी तकनीशियन में बढ़ी रिक्तियां, 14298 पदों पर होगी भर्ती

Fri, 23 Aug 2024 03:40 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Railway Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीशियन ग्रेड-1 सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-3 के लिए रिक्तियों की संख्या बढ़ा दी है। रेलवे में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवरों के लिए यह शानदार अवसर है। क्योंकि रेलवे भर्ती बोर्ड ने रिक्तियों की संख्या बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Railway Jobs - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Railway Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड 3 पदों के लिए रिक्तियों की संख्या में वृद्धि की घोषणा की है। अब रिक्तियों की नई संख्या 40 श्रेणियों के लिए 14298 है, जो पहले 18 श्रेणियों के लिए 9144 थी। हालांकि, बोर्ड ने आवेदन करने की नई तिथियों की घोषणा नहीं की है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - indianrailways.gov.in. पर जाकर नोटिस पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन


जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार, आरआरबी सीबीटी परीक्षा अक्टूबर/नवंबर 2024 के लिए निर्धारित है। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी और परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा स्थल आदि सहित विवरण आरआरबी तकनीशियन एडमिट कार्ड के साथ जारी किए जाएंगे।


आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए सामान्य/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। परीक्षा में उपस्थित होने पर यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 400 रुपये की राशि बैंक शुल्क काटकर वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जबकि, एससी/एसटी, पीएच और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जो उन्हें स्टेज I परीक्षा में बैठने के बाद वापस कर दिया जाएगा। शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से करना होगा। 

आयु सीमा

  • तकनीशियन ग्रेड-1 सिग्नल पदों के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 36 वर्ष है। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 
  • तकनीशियन ग्रेड 3 पदों के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें