फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSPCL Assistant Lineman Recrutment: सहायक लाइनमैन भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका, फटाफट करें आवेदन

Mon, 15 Jan 2024 10:38 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

PSPCL Assistant Lineman Recrutment: पीएसपीसीएल में सहायक लाइनमैन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज आखिरी मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फटाफट आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
नौकरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PSPCL Assistant Lineman Recrutment 2023 : पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) में सहायक लाइनमैन (एएलएम) के पदों पर चल रही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया का आज यानी 15 जनवरी 2024 आखिरी दिन है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

PSPCL रिक्तियों का विवरण

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2500 पदों को भरना है, जिनमें से 837 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

PSPCL Assistant Lineman आयु सीमा

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए । आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

PSPCL आवेदन शुल्क

शेड्यूल कास्ट और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को छोड़कर सभी के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये+ 144 रुपये जीएसटी के साथ कुल मिलाकर 944 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि शेड्यूल कास्ट और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये+ 90 रुपये जीएसटी के साथ कुल मिलाकर 590 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें