पंजाब पुलिस अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड यानी पीएसएसएसबी (PSSSB) की ओर से पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र यानी हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। पीएसएसएसबी द्वारा कांस्टेबल रिक्रूटमेंट एडमिट कार्ड 22 सितंबर, 2021 को रात 10:30 बजे जारी किए गए। पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए परीक्षा 25 और 26 सितंबर, 2021 को आयोजित होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट- sssb.punjab.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 4,000 पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एडमिट कार्ड और आधार कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र आदि जैसे विवरण शामिल हैं।
Punjab Police Constable Admit Card 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां