फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSTET Answer Key 2021: जानिए कब जारी होगी पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी, कैसे कर सकेंगे डाउनलोड? 

Mon, 27 Dec 2021 07:05 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

PSTET Answer Key 2021: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET) का आयोजन 24 दिसंबर 2021 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया था।
विज्ञापन
PSTET Answer Key 2021 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PSTET Answer Key 2021: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET) की उत्तर कुंजी जल्द ही जारी की जा सकती है। PSEB ने इसकी परीक्षा का आयोजन करा लिया है। उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर पाएंगे। 

विज्ञापन


PSTET Answer Key 2021: कब हुई थी परीक्षा?
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET) का आयोजन 24 दिसंबर 2021 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया था। परीक्षा दो पाली में ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस परीक्षा में करीब एक लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।   PSTET एक राज्य स्तरीय परीक्षा है और इसका आयोजन हर साल होता है। इसके माध्यम से राज्य के प्राथमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए शिक्षक पात्रता दी जाती है। 

PSTET Answer Key 2021: कब जारी होगी उत्तर कुंजी?
पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET) की उत्तर कुंजी जनवरी 2022 में जारी होने की उम्मीद है। इस उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को 4 से 5 दिनों का वक्त दिया जाएगा। दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसी पर परिणाम भी आधारित होंगे। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही दर्ज कराई जा सकेगी। अधिक जानकारी और परीक्षा से जुड़े नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
विज्ञापन


PSTET Answer Key 2021: कैसे कर सकेंगे उत्तर कुंजी को डाउनलोड?

पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET) की उत्तर कुंजी के जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


1. उम्मीदवार सबसे पहले पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे PSTET Answer Key 2021 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब उत्तर कुंजी एक पीडीएफ के रूप में आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। 
4. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड कर लें।
5. उत्तर का मिलान करें और जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें