अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में ट्रेड/तकनीशियन अप्रेंटिस के 300 रिक्त पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के अंतर्गत जारी की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज 27 दिसंबर 2021 को शाम 5 बजे तक है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी।
आईओसीएल भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
1. ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख - 10 दिसंबर 2021
2. ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने की तारीख - 27 दिसंबर 2021 को शाम 5 बजे तक।
3. भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख - 9 जनवरी 2022
भर्ती का विवरण
कुल पदों की संख्या- 300
1. सामान्य वर्ग के लिए- 168 पद
2. ईडब्ल्यूएस के लिए- 23 पद
3. एससी वर्ग के लिए- 36 पद
4. एएसटी वर्ग के लिए- 6 पद
5. ओबीसी के लिए (नन क्रीमी लेयर)- 67 पद
चयन प्रक्रिया
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्रदर्शन और नोटिफिकेशन में दिए गए अन्य योग्यता मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में बहुवैकल्पिक सवाल पूछे जाएंगे।
आईओसीएल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों के माध्यम से आईओसीएल भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
1. उम्मीदवार सबसे पहले आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
2. होम पेज पर अपरेंटिस भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. मांगी जा रही सभी जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
4. अब अपने आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
5. मांगी जा रही सभी जानकारी को दर्ज कर के और दस्तावेजों को अपलोड कर के आवेदन पत्र को भरें।
6. जानकारी को दर्ज कर के सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
7. आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड भी कर लें।