फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSSSB Clerk Recruitment 2021: पीएसएसएसबी कर रहा क्लर्क के 2800 पदों पर भर्तियां, यहां पढ़िए आवेदन से लेकर चयन तक की प्रक्रिया

Fri, 12 Nov 2021 08:13 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

PSSSB Clerk Recruitment 2021: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने क्लर्क, लेखा लिपिक और आईटी क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना भी जारी की थी। इसके अंतर्गत भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। अभी तक जिन युवाओं ने इसमें आवेदन नहीं किया है, उन्हें सुझाव है कि अपनी आवेदन प्रक्रिया तुरंत पूरी कर लें।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PSSSB Clerk Recruitment 2021: पीएसएसएसबी यानी पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से क्लर्क पदों पर बंपर भर्ती की जा रही है। पंजाब के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने क्लर्क, लेखा लिपिक और आईटी क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना भी जारी की थी। इसके अंतर्गत भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। अभी तक जिन युवाओं ने इसमें आवेदन नहीं किया है, उन्हें सुझाव है कि अपनी आवेदन प्रक्रिया तुरंत पूरी कर लें।

विज्ञापन


आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार पीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आईटी क्लर्क और लेखा क्लर्क पदों के लिए अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2021 निर्धारित की गई है वहीं, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर, 2021 है। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 2789 पदों पर योग अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।

PSSSB Clerk Recruitment रिक्त पदों का विवरण

  1. क्लर्क - 2374 पद
  2. आईटी क्लर्क - 212 पद
  3. लेखा लिपिक या अकाउंट्स क्लर्क - 203 पद
विज्ञापन

PSSSB Clerk Recruitment आयु सीमा, योग्यता एवं चयन प्रक्रिया 
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी, 2021 के आधार पर की जाएगी। नियमों के अनुसार, पात्र उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी संकाय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी इस भर्ती की पात्रता से संबंधित आधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसचूना को देख सकते हैं। 

PSSSB Clerk Recruitment 2021 के लिए आवेदन शुल्क
  • सामान्य कैटेगरी - 1,000 रुपये
  • एससी/बीसी/ईडब्ल्यूएस - 250 रुपये
  • एक्स-सर्विसमैन एंड डिपेंडेंट - 200 रुपये
  • दिव्यांग - 500 रुपये

PSSSB Clerk Recruitment 2021 में आवेदन ऐसे करें
  • 1. आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं
  • 2. होमपेज पर 'करंट न्यूज' सेक्शन में जाएं
  • 3. 2021 के विज्ञापन संख्या 19 (लेखा लिपिक) या 2021 के विज्ञापन नंबर 18 (क्लर्क आईटी)  या विज्ञापन संख्या 17 (क्लर्क) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए क्लिक करें।
  • 4. एक नई विंडो खुलेगी, अपने इच्छित पोस्ट लिंक पर क्लिक करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
  • 5. फीस का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • 6. फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
 

PSSSB Clerk Recruitment 2021: इन तिथियों का रखें ध्यान
  • आईटी और अकाउंट्स क्लर्क के लिए आवेदन की अंतिम तिथि : 15 नवंबर, 2021
  • क्लर्क पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि : 18 नवंबर, 2021 शाम 05 बजे तक
विज्ञापन

इन सीधे पर क्लिक कर डाउनलोड करें नोटिफिकेशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें