फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPSC Recruitment 2022: पंजाब पीएससी में निकलीं सीनियर असिस्टेंट के पद पर भर्ती, मिलेगा शानदार वेतन

Sun, 31 Jul 2022 12:35 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

PPSC Recruitment 2022: पंजाब लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट) ग्रुप-बी भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 30 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
PPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PPSC Recruitment 2022: पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट) के पदों पर भर्ती जारी की है और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनाइन ही होंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर आधिकारिक वेबसाइट को चेक कर सकते हैं और अपना आवेदन भी कर सकते हैं। आइए इस खबर में हम आपको बताएंगे इस भर्ती की पूरी जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया...
विज्ञापन

इस तारीख तक कर लें आवेदन
पंजाब पीएससी की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 13 अगस्त निर्धारित की है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन आखिरी तारीख से पहले ही पूरा कर लें। 

इतने पदों पर होगी भर्ती
पंजाब लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट) ग्रुप-बी भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 30 निर्धारित की गई है। बता दें कि यह भर्ती पंजाब सरकार के आवास और शहरी विकास विभाग के अंतर्गत की जा रही है। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। 

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाल उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 फीसदी अंकों के साथ में बीकॉम की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, पंजाबी मैट्रीक या इसके समकक्ष की योग्यता होनी भी जरूरी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। 
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में 480 अंकों के कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन सवालों को सॉल्व करने के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। भर्ती में कोई भी साक्षात्कार नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें