फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police, IBPS jobs alert 2021: इन नौकरियों में आवेदन के लिए बस एक सप्ताह ही बचा, मौका निकलने से पहले कर दें अप्लाई

सार

देश के विभिन्न सरकारी विभागों में निकली है भर्तियां, एक सप्ताह में खत्म हो जाएगी आवेदन की अंतिम तारीख।
विज्ञापन
Safalta.com/ Government Job Preparation - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आपको बता दें कि देश भर में अलग-अलग विभागों में निकली कुछ भर्तियों की अंतिम तारीख नजदीक आ रही है। अगर आपने अभी तक उनके लिए अप्लाई नहीं किया है या उनकी तारीखों को लेकर कनफ्यूजन में हैं तो हम यहां आपको उन सभी नौकरियों की जानकारी दे रहे हैं जिनमें आवेदन करने के लिए अब एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। आप जल्दी से इस लिस्ट को चेक कीजिये औऱ तुरंत आवेदन कर दीजिए।
विज्ञापन


IBPS ने विभिन्न RRB के लिए निकाली है 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती :
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में ऑफिसर (स्केल- I, II और III) और कार्यालय सहायक (मल्टीपर्पस) के 12,958 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जून से शुरू है और यह 28 जून 2021 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in के जरिये आवेदन कर सकते हैं।

कर्नाटक पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली है भर्ती :
कर्नाटक स्टेट पुलिस(KSP) के सिविल विभाग में 4000 कॉन्स्टेबलों की नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरू है और यह 25 जून 2021 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट  के जरिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर 19 से 25 साल के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से बारहवीं या कोई समकक्ष परीक्षा पास होने का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल के 520 पदों के लिए 29 जून तक किया जा सकता है आवेदन :
हरियाणा पुलिस की कमांडो विंग की ग्रुप-सी में 520 कॉन्स्टेबल के पदों पर बहाली के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जून से शुरू है और यह 29 जून तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

BPSC (AAO) के पदों पर 29 जून तक किया जा सकता है आवेदन :
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक लेखा अधिकारी (AAO) के 138 पदों पर आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल से चालू है औऱ आवेदन करने की तारीख खत्म होने के बाद इसे फिर से बढ़ाया गया है। नए नोटिस  के मुताबिक इन पदों पर अब 29 जून तक आवेदन किया जा सकता है।आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास इकोनॉमिक्स, कॉमर्स या मैथ्स सहित किसी एक विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट  के जरिये आवेदन कर सकते हैं।

सफलता के साथ करें पक्की तैयारी :
अगर आप किसी भी प्रतियोगी की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो आपको बेहतर तैयारी के लिए SAFALTA द्वारा चलाये जा रहे कोर्सेज ज्वॉइन कर सकते हैं। इन कोर्सेज में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में नियमित कक्षाएं, डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री तथा अन्य कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। तो देर किस बात की आज ही डाऊनलोड करें सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दे एक नई उड़ान।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें