फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB SO Interview Admit Card: पीएनबी एसओ भर्ती के लिए इंटरव्यू कॉल लेटर जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Thu, 29 Sep 2022 10:39 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

PNB SO Interview Admit Card: पंजाब नेशनल बैंक ने स्पेशलिंस्ट ऑफिसर भर्ती के इंटरव्यू के लिए प्रवेश पत्र या कॉल लेटर को जारी कर दिया है। साक्षात्कार का आयोजन 17 सितंबर, 2022 से लेकर 20 सितंबर, 2022 तक किया जाएगा।
विज्ञापन
पीएनबी के सर्वर में लगी सेंध। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PNB SO Interview Admit Card: पंजाब नेशनल बैंक ने स्पेशलिंस्ट ऑफिसर भर्ती के इंटरव्यू के लिए प्रवेश पत्र या कॉल लेटर को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। इसे डाउनलोड करने का लिंक ऑनलाइन पोर्टल पर मौजूद है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था और साक्षात्कार में शामिल होने की योग्यता प्राप्त कर चुके हैं, वे अपने इंटरव्यू कॉल लेटर को पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

कब होंगे साक्षात्कार?
पंजाब नेशनल बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के साक्षात्कार का आयोजन 17 सितंबर, 2022 से लेकर 20 सितंबर, 2022 तक किया जाएगा। बैंक की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 171 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए योग्य घोषित किया गया है। 

इतने पदों पर होगी भर्ती
पंजाब नेशनल बैंक की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 145 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें से 40 पद मैनेजर (रिस्क) के लिए है। 100 पद मैनेजर (क्रेडिट) के लिए है। वहीं, 05 पद सीनियर मैनेजर (ट्रेजरी) के लिए है। 

इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे एसओ भर्ती साक्षात्कार के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें