फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PGCIL Recruitment 2023: पीजीसीआईएल में जूनियर टेक्नीशियन पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की शर्ते

Thu, 23 Nov 2023 06:02 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

PGCIL Junior Technician Trainee Recruitment 2023: पीजीसीआईएल में जूनियर तकनीशियन ट्रेनी के पदों पर भर्ती चल रही है। नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
PGCIL Junior Technician Trainee Recruitment 2023
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PGCIL Junior Technician Trainee Recruitment 2023: पावरग्रिड ने पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) के विभिन्न क्षेत्रों/कार्यालयों के लिए जूनियर तकनीशियन ट्रेनी (जेटीटी)- इलेक्ट्रीशियन के 203 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  powergrid.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 12 दिसंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

PGCIL Recruitment 2023 आयुसीमा

पीजीसीआईएल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और ऊपरी आयु 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी/पूर्व-एसएम के लिए आयु में छूट सरकार के अनुसार लागू है। आयु की गणना 12.12.2023 के मुताबिक होगी है।

PGCIL JTT Recruitment शैक्षणिक योग्यता

पीजीसीआईएल जूनियर तकनीशियन ट्रेनी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई के साथ 10वीं पास होना चाहिए।

PGCIL आवेदन शुल्क

पावरग्रिड जूनियर तकनीशियन ट्रेनी पदों पर आवेदन करने वाले जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईएसएम/डीईएसएम को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

विज्ञापन

PGCIL Recruitment आवेदन शुल्क

पीजीसीआईएल में जूनियर तकनीशियन प्रशिक्षु के रूप में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने प्रशिक्षण अवधि के दौरान 18,500 रुपये का मासिक वेतन मिलेगा। प्रशिक्षण के सफल समापन पर 21,500 से 74000 रुपये के मूल वेतन के साथ जूनियर तकनीशियन (डब्ल्यू-3) के रूप में नियमित किया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें