फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PGCIL Recruitment 2023: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में भर्तियां, डिप्लोमा ट्रेनी पदों पर करें आवेदन

Fri, 08 Sep 2023 12:17 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

PGCIL Recruitment 2023: पीजीसीआईएल ने डिप्लोमा ट्रेनी और कॉर्पोरेट सेंटर 2023-24 के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
PGCIL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PGCIL Diploma Trainee Recruitment 2023: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 425 डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल/सिविल/इलेक्ट्रॉनिक्स) रिक्तियों को भरने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। जिन उम्मीदवारों ने डिप्लोमा (इंजीनियरिंग) पूरा कर लिया है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए बेहतर अवसर है। 

विज्ञापन

पीजीसीआईएल डिप्लोमा ट्रेनी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 01 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2023 तक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

PGCIL Recruitment 2023 आयु सीमा

पीजीसीआईएल डीटी भर्ती के लिए आवेदक की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी गई है।

PGCIL Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण

  • डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) 344

  • डिप्लोमा ट्रेनी (सिविल) 68

  • डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रॉनिक्स) 13

PGCIL Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता 

  • डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।

  • डिप्लोमा ट्रेनी (सिविल) के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।

  • डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रॉनिक्स) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।

PGCIL Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

पीजीसीआईएल डिप्लोमा ट्रेनी भर्ती के लिए अनारक्षित,ईडब्ल्यूएस, ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को 300 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, एक्स एसएम को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। 

विज्ञापन

PGCIL Recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन

  • पीजीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in पर जाएं।

  • पीजीसीआईएल भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • सभी जानकारी जैसे नाम, लिंग, श्रेणी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि डालकर खुद को पंजीकृत करें।

  • पंजीकरण क्रेडेंशियल का उपयोग करके आवेदन पत्र पेज पर पुनः निर्देशित करें।

  • सभी आवश्यक विवरण देकर आवेदन पत्र पूरा करें।

  • आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

  • डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई आदि के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • पीजीसीआईएल डीटी आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें