उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 58,189 ग्राम सभाओं में पंचायत स्तर में होने वाली होने वाली पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर (Panchayat Sahayak) भर्ती की चयन प्रक्रिया लगातार जारी थी। इन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 17 सितंबर तक नियुक्ति दी जानी थी जिसकी आज के अंतिम तारीख है। जानकारी के मुताबिक, चयन प्रक्रिया के अंतर्गत शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की नियुक्ति की तारीख 4 सितंबर से 17 सितंबर तक निर्धारित की गई थी। इस डेडलाइन के अंदर भर्ती प्रक्रिया के लिए गठित कमेटियों को अपना कार्य पूरा कर मेरिट सूची व वरीयता क्रम में अव्वल रहे उम्मीदवारों को सिलेक्शन दिया जाना था। लेकिन खबर लिखे जाने तक पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट में जारी किए गए आंकड़ों के हिसाब से करीबन 58 हजार ग्राम पंचयतों में से अभी तक महज 27 प्रतिशत उम्मीदवारों के सिलेक्शन का काम पूरा हो पाया है।
विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट की माने तो 58,189 कुल पंचायतों में अब तक चयनित किए जाने वाले अभ्यर्थियों की वास्तविक संख्या 16,304 तक पहुँच पाई है। इन आंकड़ों का प्रतिशत निकाले जाने पर पता चलता है कि अब तक केवल 27.58 प्रतिशत उम्मीदवारों का ही चयन हो पाया है। अब सवाल यह है कि आखिर फाइनल सिलेक्शन दिए जाने में इतनी देरी क्यों की जा रही है। क्या अब तक मेरिट सूची बनाए जाने का कार्य ही अधूरा लटका हुआ है या कोई अन्य वजह है।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे संबंधित ग्राम प्रधान या ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं और मेधा सूची जारी न हो पाने का कारण जान सकते हैं। इस लिस्ट को देखने के लिए उम्मीदवार पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं और जल्द ही आपको अपनी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा जैसे एसएससी, बैंक, पुलिस, रेलवे या किसी अन्य एग्जाम में शामिल होना है तो आज ही सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे फ्री करेंट अफेयर्स क्लास की मदद से अपने सभी एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन और पक्की तैयारी कर सकते हैं।
कई ग्राम सभाओं में चयन का आंकड़ा है शून्य के करीब
पंचायत सहायक पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है लेकिन प्रदेश में कई ऐसे जिले भी हैं जिनकी ग्राम सभाओं में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की संख्या का आधिकारिक आंकड़ा अभी तक शून्य में ही अटका हुआ है। इस लिस्ट में अयोध्या, प्रयागराज, गोंडा, कौशाम्बी, गाजियाबाद जैसे कई नामचीन शहरों के नाम शामिल हैं।
फ्री में कैसे शुरू करें तैयारी
वे प्रतियोगी स्टूडेंट्स जो घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं या अपने किसी भी एग्जाम के सेलेबस का कंप्लीट रीविजन करना चाहते हैं तो आज ही Safalta द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं और अपनी तैयारी को मजबूत बना सकते हैं। इसके अलावा छात्र अपने फोन पर भी Safalta-app डाउनलोड करके कही भी कभी भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं।