फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OSSSC CRE II 2023 Exam: ओएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी; तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड

Fri, 17 May 2024 06:00 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

OSSSC CRE II 2023 Answer Keys Out: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने पशुधन निरीक्षक, वनपाल और वन रक्षक पदों पर भर्ती परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 
विज्ञापन
OSSSC CRE II 2023 Answer Keys Out - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OSSSC CRE II 2023 Answer Keys Out: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने पशुधन निरीक्षक, वनपाल और वन रक्षक पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा-2023 (II) के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.osssc.gov.in. के माध्यम से उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


परीक्षा 24 अप्रैल से 7 मई, 2024 तक आयोजित की गई थी। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2712 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवार 23 मई, 2024 तक आपत्ती दर्ज करा सकते हैं।

अधिसूचना में कहा गया है, "सभी आपत्तियों को 23 मई, 2024 तक इस उद्देश्य के लिए प्रदान किए गए निर्दिष्ट बॉक्स में सहायक दस्तावेज के साथ दर्ज किया जाना चाहिए, जिसके बाद यह स्वचालित रूप से अक्षम हो जाएगा। अधिसूचना में कहा गया है कि किसी भी परिस्थिति में ई-मेल, डाक द्वारा, व्यक्तिगत रूप से या किसी अन्य तरीके से किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें? 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.osssc.gov.in पर जाएं
  • मुखपृष्ठ पर उपलब्ध 'लॉगिन' अनुभाग पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें